फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राम की नगरी अयोध्या का सफर होगा अब छोटा

राम की नगरी अयोध्या का सफर होगा अब छोटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
0 कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने फाफामऊ -सुल्तानपुर रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा करने की दी मंजूरी
विज्ञापन
प्रयागराज। संगम नगरी से राम की नगरी अयोध्या का सफर अब छोटा होगा। कमिश्नर सेफ्टी रेलवे ने प्रयागराज से अयोध्या रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने की मंजूरी दे दी है। उनके इस निर्णय के बाद पहले के मुकाबले अब घंटे भर पहले अयोध्या पहुंचा जा सकेगा।
प्रयागराज से अयोध्या के लिए वर्तमान समय सरयू एक्सप्रेस, मनवार संंगम एक्प्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह सभी ट्रेनें 4.30 से छह घंटे का वक्त अयोध्या पहुंचने में लेती है। दरअसल इस रूट का केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) द्वारा पिछले वर्ष ही विद्युतीकरण किया गया। इसका कमिश्नर सेफ्टी रेलवे ने स्पीड ट्रायल भी लिया। फिलहाल अब इस रूट पर सीआरएस ने ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा तक चलाने की स्वीकृति दे दी है। डीआरएम लखनऊ सुरेश कुमार सपरा ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि सीआरएस ने फाफामऊ से सुल्तानपुर के बीच सौ किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। उधर डीआरएम के इस ट्वीट के बाद तय हो गया है कि संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों की समय पालनता तो बढ़ेगी ही साथ ही पहले केमुकाबले कम समय में ट्रेनें प्रयागराज से अयोध्या पहुंच जाएंगी। अभी इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 50 से 70 किमी प्रतिघंटा ही है। लेकिन अब स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा होने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में रेलवे द्वारा जल्द ही इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की संशोधित समय सारणी जारी की जा सकती है। बता दें कि प्रयागराज संगम से चलने वाली अयोध्या कैंट पैसेंजर ही एकमात्र ट्रेन है जिसमें डीजल इंजन लगा हुआ है। शेष अन्य ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed