{"_id":"6209095fcddd33068f3dbb41","slug":"allahabad1644759391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई समारोह से 50 हजार नकदी समेत लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सगाई समारोह से 50 हजार नकदी समेत लाखों का माल चोरी
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल टयूलिप इन में आयोजित सगाई समारोह के दौरान 50 हजार नगदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया, जिनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
भानु दत्त आर्य जॉर्ज टाउन में एएन झा मार्ग पर स्थित सोनल अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया है कि 9 फरवरी को वह सिविल लाइंस स्थित होटल टयूलिप इन में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए परिवार समेत आए थे। कार्यक्रम चल रहा था तभी उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया। इसमें 50 हजार नगद, एक आईफोन और सोने की चेन रखी थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि पर्स चोरी में दो युवक शामिल थे। इनमें से एक की उम्र 20 से 22 साल और दूसरे की उम्र 14 से 15 साल है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन