फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब बनेगा चुनावी माहौल, स्टार प्रचारकों की मांग शुरू

अब बनेगा चुनावी माहौल, स्टार प्रचारकों की मांग शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
0 20 फरवरी के बाद पीएम मोदी और अमित शाह का बन रहा प्रयागराज आने का कार्यक्रम
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज में भले ही पांचवें चरण में विधानसभा चुनाव हों, लेकिन नामांकन के बाद सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण का चुनाव होने के बाद स्थानीय नेताओं ने प्रयागराज में चुनाव प्रचार को रफ्तार देने के लिए स्टार प्रचारकों की मांग शुरू कर दी है। चर्चा है कि 20 फरवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी डिमांड बनी हुई है । इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। चर्चा है कि वह सप्ताह भर के भीतर शहर पश्चिम विधानसभा सीट में सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी प्रयागराज की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम करवाने की तैयारी की जा रही है। अपना दल की अनुप्रिया एस का भी सप्ताह भर के भीतर प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। उधर पार्टी में सर्वाधिक डिमांड पीएम मोदी की है। पीएम मोदी के लिए यहां एक बड़ी सभा करवाने की तैयारी है। परेड ग्राउंड को उनकी सभा के लिए मुफीद मानी जा रही है। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह शहर उत्तरी से शहर दक्षिण विधानसभा तक रोड शो एवं पश्चिम में एक  चुनावी सभा 20 फरवरी के बाद कर सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गंगापार में एक सभा और सीएम योगी की यमुनापार के साथ शहर में एक सभा करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed