{"_id":"6207c537b8ae747cda14f4c6","slug":"allahabad1644676407","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में पार्टियों के तीन पदाधिकारी नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आचार संहिता उल्लंघन में पार्टियों के तीन पदाधिकारी नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस और बहुजन मुक्ति पार्टी के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुरामुफ्ती पुलिस ने यह कार्रवाई थाने के दरोगा विनय कुमार यादव की तहरीर पर की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
दरोगा की ओर से थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि वह मय टीम गश्त पर था। इसी दौरान जब वह एयरफोर्स गेट के पास पहुंचा, तो देखा कि दीवार पर वॉल पेंटिंग कराई गई थी। आरोप है कि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश कुशवाहा, कांग्रेस के रावेंद्र प्रसाद और बहुजन मुक्ति पार्टी के दानिश अली की ओर से यह वॉल पेंटिंग कराई गई थी। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। पुरामुफ्ती ऐसो उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन