फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाई पावर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने का दो घंटे का मिलेगा समय

हाई पावर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने का दो घंटे का मिलेगा समय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
0 आज कोरल क्लब में हाई पावर कमेटी से रूबरू होंगे आरआरबी एनटीपीसी अभ्यर्थी
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षा परिणाम को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के सदस्य शनिवार 12 नहीं फरवरी 12 को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां कोरल क्लब में हाई पावर कमेटी के सदस्य आरआरबी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे। इस दौरान कमेटी के सदस्य यहां दो घंटे तक तमाम अभ्यर्थियों की आपत्ति एवं सुझाव सुनेंगे।
रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडस्ट्रीयल रिेलेशन दीपक पीटर की अध्यक्षता में टीम के सदस्य कोरल क्लब में सुबह 11.30 बजे से दिन में डेढ़ बजे तक आरआरबी अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। समय सीमित होने की वजह से यहां ज्यादा अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का मौका शायद ही मिले। हालांकि आरआरबी प्रशासन की तैयारी है कि कोरल क्लब में आने वाले हर एक अभ्यर्थियों की मुलाकात हाई पावर कमेटी के सदस्यों से करवाई जाए। हाई पावर कमेटी में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवस्थापना राजीव गांधी, पश्चिम रेलवे के सीपीओ आदित्य कुमार, आरआरबी चेन्नई के अध्यक्ष जगदीश अलगर एवं आरआरबी भोपाल के चेयरमैन मुकेश गुप्ता शामिल है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि बीते दिनों से कोरल क्लब में चल रहेशिविर मेंं भी कई अभ्यर्थियों ने लिखित तो सैकड़ों ने गूगल और ई मेल के माध्यम से अपनी बात पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed