फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   समाज को अपराध मुक्त बनाने में अभियोजन विभाग की मुख्य भूमिका होती : एडी

समाज को अपराध मुक्त बनाने में अभियोजन विभाग की मुख्य भूमिका होती : एडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इंटर ओपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए जिला अभियोजकों को बधाई दी गई। शुक्रवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अभियोजकों के कार्यों की प्रसंसा की गई। अपर निदेशक (ए डी) अभियोजन राजेश श्रीवास्तव ने अभियोजकों से कहा गया कि समाज में उनकी भूमिका बढ़ती जा रही है। ऐसे में समाज को अपराध मुक्त बनाने में अभियोजन विभाग की मुख्य भूमिका होती है। विभाग को इस सम्मान के मिलने से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अभियोजकों कि कठिन मेहनत का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश ने देश मे अभियोजन के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके पूर्व डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार ने अभियजकों को अलग-अलग कार्यक्रम कर सम्मानित किया। कहा कि आपकी मेहनत की बदौलत ही अपराधियों को सजा और पीडित को न्याय मिल रहा है। दोनों अधिकारियों ने अभियोजनों के कार्यो की सराहना की। अपर निदेशक ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार को उत्कृष्ट अभियोजन के लिए सम्मान स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई। यह ट्राफी विभिन्न जनपदों से होते हुए शुक्रवार को यहां आई थी। अभियोजन अधिकारियों की ओर से ट्राफी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन विश्वनाथ त्रिपाठी, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चन्द्र अग्रहरि, सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य, अभियोजक किसलय पांडेय, संजय सिंह, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, गुलाब चन्द्र सरोज, अतुल्य कुमार दिवेदी, विनोद कुमार गुप्ता, अनुराग कुमार, लवकुश पांडेय, प्रभात सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, महमूद रहमान, अंकित कुमार दिवेदी, विनोद कुमार गुप्ता, अतुल दिवेदी, क्षमा, उपेंद्र प्रताप, नवीन शुक्ला, केदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed