{"_id":"61ebcc8d9fd8da3bae677ff9","slug":"allahabad1642843277","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में जमीन के नाम पर ₹22 लाख की धोखाधड़ी और भुक्तभोगी की बहू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
राजरूपपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ससुर ने 40 लाख रुपए में जाली गिडियन दत्ता से मकान का सौदा तय किया था। साथ ही कई बार में 22 लाख रुपए नगद ले लिए थे। कुछ दिनों बाद उसने मकान का कब्जा भी दे दिया लेकिन रजिस्ट्री करने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक दिन वह उसके घर आया और कहा कि उसे कुछ कागजात लेने हैं। आरोप है कि मकान का ताला खोलने गई तो वह उससे अश्लील हरकत करने लगा और इसी दौरान बाहर खड़े उसके 5-6 अज्ञात साथी भी आ गए जिन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन