{"_id":"61dabe387d214048227a298b","slug":"allahabad1641725496","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : संगम की रेती पर फैला कोरोना, माघ मेले में तैनात दो सिपाही पॉजिटिव मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रयागराज : संगम की रेती पर फैला कोरोना, माघ मेले में तैनात दो सिपाही पॉजिटिव मिले
Sun, 09 Jan 2022 04:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:21 PM IST
सार
इससे पहले शनिवार को भी एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसी के साथ मेला क्षेत्र में कोरोनावायरस ओं की संख्या 24 घंटे के अंदर बढ़कर दो हो गई है । बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और मेला क्षेत्र में जांच दर भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
संगम की रेती पर संतो भक्तों के सबसे बड़े समागम के रूप में माघ मेला बसने से पहले ही नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है । रविवार को माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसी के साथ मेला क्षेत्र में कोरोनावायरस ओं की संख्या 24 घंटे के अंदर बढ़कर दो हो गई है । बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और मेला क्षेत्र में जांच दर भी बढ़ाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा सके । मुख्य चिकित्सा अधिकारी नानक सरन ने मेला क्षेत्र में दो सिपाहियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मेला इंचार्ज जयकिशन ने बताया कि कोरोनावायरस मरीजों के पाए जाने के बाद मेला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है । संक्रमण और बड़ा तो उन स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा । दोनों संक्रमित सिपाही माघ मेला में एलआईयू की यूनिट में तैनात हैं। इनमें से एक को कोटवा बनी और दूसरे को एसआरएन में आइसोलेट कर दिया गया है ।
विज्ञापन