फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आचार संहिता लगते ही रेलवे के कई लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित

प्रयागराज : आचार संहिता लगते ही रेलवे के कई लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित

Sun, 09 Jan 2022 03:26 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 09 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

इन सभी कार्यों का लोकार्पण दस जनवरी को होना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लग जाने की वजह से रेलवे ने उक्त सभी लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि आचार संहिता लग जाने की वजह से अब लोकार्पण समारोह नहीं होगा।

विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही रेलवे के कई लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आचार संहिता लगते ही रेलवे के कई लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित हो गए है। सोमवार 10 जनवरी को रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, प्रयागराज जंक्शन पर एस्केलेटर, लिफ्ट आदि का लोकार्पण होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिना उद्घाटन के ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। पिछले सप्ताह ही उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार एवं अन्य अफसरों के साथ सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान सांसद को रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में लगे ऑक्सीजन प्लांट, प्रयागराज जंक्शन पर लगी लिफ्ट, एस्केलेटर और बमरौली रेलवे स्टेशन पर बनाए गए फुट ओवर ब्रिज के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


इन सभी कार्यों का लोकार्पण दस जनवरी को होना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लग जाने की वजह से रेलवे ने उक्त सभी लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि आचार संहिता लग जाने की वजह से अब लोकार्पण समारोह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट अब बिना उद्घाटन के जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगते ही रेलवे के कई लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित हो गए है। सोमवार 10 जनवरी को रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, प्रयागराज जंक्शन पर एस्केलेटर, लिफ्ट आदि का लोकार्पण होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम टाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed