फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फुटकर विक्रेताओं की मनमानी रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने जारी किए फल-सब्जी के रेट

फुटकर विक्रेताओं की मनमानी रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने जारी किए फल-सब्जी के रेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज के तमाम सब्जी मंडियों में फुटकर व्यापारियों की मनमानी रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सब्जी एवं फलों के थोक रेट जारी कर दिए। मंडी प्रशासन का कहना कि सप्ताह में कम से कम दो दिन फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर फल एवं सब्जी के थोक एवं फुटकर के रेट जारी किए जाएंगे। ताकि आम उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी हो सके कि बाजार में सब्जी एवं फल का रेट क्या है। हालांकि मंडी प्रशासन ने फुटकर के जो रेट जारी किए हैं उसके मुकाबले शहर के तमाम स्थानों पर फल एवं सब्जी का रेट दोगुना है।
विज्ञापन
दरअसल लंबे समय से थोक मंडी में मिलने वाली सब्जी के मुकाबले फुटकर में सब्जी एवं फल का दाम मनमाने तरीके से फुटकर विक्रेता वसूलते हैं। पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के दौरान ही मंडी प्रशासन ने तय किया था कि वह सप्ताह में दो बार फल एवं सब्जी का थोक रेट जारी करेगा, ताकि फुटकर में कारोबारी उसके ज्यादा दाम न वसूले। पिछले वर्ष दो महीने तक ऐसा ही चला, लेकिन बाद में अनलॉक होने के बाद मंडी प्रशासन ने रेट जारी करना बंद कर दिया। अब एक बार फिर शहर में लॉक डाउन लगा हुआ है और तमाम सब्जी मंडी में फुटकर विक्रेताओं द्वारा मनमानी तरीके से फल एवं सब्जी के दाम वसूले जा रहे हैं। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन ने फल सब्जी व्यापार महासंघ मुंडेरा, क्षेत्रीय मंडी निरीक्षक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थोक के साथ फुटकर में सब्जी के दाम क्या होने चाहिए उसका निर्धारण किया है। मंडी सचिव रेनू वर्मा बताती है कि मंडी प्रशासन द्वारा फुटकर का भी रेट दिया गया है। अगर फुटकर विक्रेता उसमें अपना मालभाड़ा भी जोड़ते हैं तो मंडी प्रशासन द्वारा जारी किए गए सब्जी एवं फल के रेट से दो से चार रुपये तक ही सब्जी का दाम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा जारी किया गया रेट सब्जी/फल थोक फुटकर उपभोक्ताओं को मिल रही है इस रेट में आलू 05-07 10-15 20-25 प्याज 08-10 15-20 25-30 टमाटर 04-06 10-15 25-30 हरी मिर्च 10-12 15-20 35-50 लहसुन 30-40 45-50 80-100 अदरक 20-30 35-40 70-90 नीबू 25-30 40-50 80-100 खीरा 05-07 10-15 20-30 सेब 80-100 100-135 200-250 संतरा 50-60 100-110 170-200 अंगूर 30-40 50-60 80-100 तरबूज 04-06 10-15 25-40 खरबूज 15-20 25-35 45-60 पपीता 25-30 40-45 50-60 आम 40-50 60-70 80-100 नोट...सभी रेट प्रतिकिलोग्राम के हैं 0000000000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed