फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Museum closed for May 15 due to Corona's growing infection

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इलाहाबाद संग्रहालय 15 मई तक के लिए बंद

Sun, 18 Apr 2021 01:01 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 18 Apr 2021 01:01 AM IST
सार

  • स्कृति मंत्रालय के निर्देश पर निर्णय लिया गया

विज्ञापन
Allahabad Museum closed for May 15 due to Corona's growing infection
prayagraj news : इलाहाबाद संग्रहालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद संग्रहालय को शनिवार की शाम 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया । कोरोना संक्रमण की दूसरी बार हुई तेज रफ्तार की वजह से संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर संग्रहालय बंद करने का निर्णय लिया गया है । निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि हालात सुधरने के बाद सरकार के निर्देश पर दोबारा संग्रहालय खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने को थानों में बनी टास्क फोर्स
प्रयागराज। कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से एक और व्यवस्था लागूू की गई है। इसके तहत प्रत्येक थानों में टास्क फोर्स बनाई गई है। जिसका काम दुकानों व प्रतिष्ठानों में कोविड 19 से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन कराना होगा। ऐसा न करने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह निर्णय शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि जिन प्रतिष्ठानों या दुकानों के संचालक कोविड बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, या उनके प्रतिष्ठान में आने वाले ग्राहक मास्क नहीं लगा रहे, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि इसके लिए एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाई गई है। टास्क फोर्स में रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर से मिले जवानों को सम्मिलित किया गया है, जो विशेषकर कोरोना ड्यूटी के लिए मांगे गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी भी मिली है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थानों में टास्क फोर्स गठित कर दी गई है। यह टीमें फील्ड में लगातार भ्रमणशील रहकर कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराएंगी। ऐसा न करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


कंटेंनमेंट जोन के लिए संयुक्त टीम बनी
इसी तरह कंटेनमेंट जोन के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की गई है। अफसरों ने बताया कि जिल में बने अलग 100 सेक्टरों के लिए गठित की जा रही संयुक्त टीम में दो पुलिसकर्मी, लेखपाल और एक अन्य विभाग का कर्मचारी शामिल होगा। यह टीम कंटेनमेंट जोन में गाइडलाइन के सख्ती से पालन व अन्य व्यवस्थाएं देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed