फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NDLI creates online content for students of CBSE 10th, 12th

एनडीएलआई ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं के  छात्रों के लिए ऑनलाइन कंटेंट बनाया

Mon, 28 Sep 2020 06:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
NDLI creates online content for students of CBSE 10th, 12th
CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं 2021 के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) ने ऑनलाइन कंटेंट तैयार किया है। एनडीएलआई ने यह कंटेंट कोरोना काल में घर बैठे छात्र-छाात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद करने के लिए तैयार किया है। कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं, ऐसे में घर बैठे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में इस कंटेंट से मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यो का कहना है कि इसमें उन सारे बिंदुओं पर फोकस किया गया है जो परीक्षा की तैयारी में शिक्षक तैयार करवाते हैं। बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर इसमें सवाल और उसका जवाब चैप्टरवार बनाया गया है। एनडीएलआई की ओर से तैयार पूरी शैक्षिक सामग्री को वेबसाइट ndl.iitkgp.ac.in पर रखा गया है।
विज्ञापन


एनडीएलआई की ओर से तैयार शैक्षिक सामग्री को सभी स्कूलों को भेजा गया है। स्कूल अपने तरीके से बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध करवाएंगे। ऑनलाइन एग्जाम प्रिपरेशन कंटेंट में प्रश्न और उसके उत्तर के अलावा अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों के वीडियो लेक्चर भी अपलोड किया गया है। इसे तैयार करने में दीक्षा पोर्टल के शिक्षकों की मदद भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र एनडीएलआई की ओर से तैयार ऑनलाइन कंटेंट से पढ़ाई कर रहे हैं। एग्जाम प्रिपरेशन कंटेंट से बोर्ड परीक्षार्थियों को मदद मिलेगी। छात्रों को होने वाले लाभ - ऑनलाइन कंटेंट के जरिए छात्रों की पढ़ाई नियमित होगी - विशेषज्ञों की ओर से से तैयार कंटेंट छात्रों की शंका का समाधान करेगा।


छात्रों को इससे पता चलेगा कि परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे

विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी छात्र स्वयं कर पाएंगे केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों कंटेंट तैयार करने में दी मदद - कोरोना संकट के समय घर बैठे छात्रों के लिए ऑनलाइन कंटेंट तैयार करने में एनसीईआरटी, कें द्रीय विद्यालयों, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों ने तैयार किया है। इसको तैयार करने में बंगलुरू, देहरादून, गांधीग्राम, जपपुर, लखनऊ के केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मदद की है। कंटेंट तैयार करने में 10 वीं, 12 वीं 2019 एवं 2020 के टॉपर्स के सुझाव भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed