फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चार ट्रांसफार्मर जले, सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप

चार ट्रांसफार्मर जले, सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज । शहर में बुधवार को अलग-अलग जगहों पर चार ट्रांसफार्मर जल गए। जबकि, कल्याणी देवी उपकेंद्र से केबल बॉक्स भी जल गया। इससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई । बिजली न होने से शाम को पानी का भी संकट बना रहा और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई ।
विज्ञापन
33 केवी क्षमता वाले खुसरो बाग उपकेंद्र का केबल बॉक्स जलने से बुधवार को पुराने शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई । जेई, एसडीओ की लंबी मशक्कत के बाद भी जब फाल्ट नहीं बना, तब एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने न्यू खुसरो बाग स्टेशन से वहां वैकल्पिक रूप से आपूर्ति शुरू कराई । उधर,अलग-अलग जगहों पर चार ट्रांसफार्मर जलने से बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई । बम्हरौली डिवीजन में पोंगहट के पास 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।इससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है । इलाकों में शाम को बिजली न होने की वजह से जलापूर्ति भी नहीं हो पाई । इससे लोगों को नहाने और कपड़ा धोने के लिए भी पानी नहीं मिल सका। इसी तरह करेलाबाग डिवीजन के कल्याणी देवी उपकेंद्र से जुड़े 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई । इससे वाटर बॉक्स समेत कई इलाके प्रभावित रहे । इसी तरह करेली में शौकत अली के पास ढाई सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया । नैनी में जेल रोड पर भी ढाई सौ केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में आग लगने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है ।
विज्ञापन
इनसेट मीटरों में तीन लाख यूनिट बिजली मिली स्टोर प्रयागराज । शहर में बुधवार को मीटर चेकिंग अभियान के दौरान करीब तीन लाख से अधिक यूनिट बिजली मीटरों में स्टोर पाई गई । मीटरों में बड़ी तादाद में बिजली स्टोर पाए जाने से अफसरों के माथे पर बल पड़ गए हैं । कहा जा रहा है कि मीटर लीडरों की मिलीभगत से विभाग को रीडिंग स्टोर के जरिए अब तक करोड़ों रुपए की चपत लगाई जा चुकी है । टैगोर टाउन डिवीजन में एक लाख यूनिट बिजली मीटर में स्टोर पाई गई है । करीब 2000 घर कनेक्शनों की जांच के बाद यह बिजली स्टोर पाई है । इसी तरह व्यवहार डिवीजन में 70 हजार यूनिट और बमरौली डिवीजन में 36हजार यूनिट बिजली मीटर में स्टोर पाई गई । मुख्य अभियंता ओपी यादव के मुताबिक 50 हजार यूनिट करेलाबाग में और 46हजार यूनिट बिजली रामबाग डिवीजन में मीटरों में स्टोर पाई गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed