फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईएएस अफसर और बिल्डर समेत पांच सौ घरों के कनेक्शन काटे, लखनऊ से घनघनाए फोन

आईएएस अफसर और बिल्डर समेत पांच सौ घरों के कनेक्शन काटे, लखनऊ से घनघनाए फोन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज । कोरोना काल में बिजली चोरी रोकने और बड़े बकायेदारों से बिलों की वसूली करने के लिए बुधवार को सड़कों पर उतरी अभियंताओं की टीम ने झड़प और कहासुनी के बीच 500 घरों के कनेक्शन काट दिए । इस दौरान म्योहाल डिवीजन में एक आईएएस अफसर के घर की बिजली काटे जाने के बाद लखनऊ तक से फोन घनघनाने लगे। दबाव पड़ने पर मुख्य अभियंता को उनके घर की बिजली फिर से बहाल करानी पडी़। जबकि, कुछ जगहों पर रसूख और दबंगई काम नहीं आई । टैगोर टाउन में बिना कनेक्शन के चार एसी वाले सुसज्जित बिल्डर के दफ्तर का कनेक्शन काटे जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ । इस दौरान बिजली चोरी के पकड़े जाने पर 67 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई ।
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों के खिलाफ सुबह नौ बजे ही अभियंताओं की टीम सड़कों पर उतर गई ।म्योहाल डिवीजन में ट्रैफिक चौराहा के पास एक चिकित्सक के घर की बिजली काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया । चिकित्सक के आईएएस अफसर भाई मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात हैं। उनके परिजनों के मना करने के बाद भी जब बिजली विभाग के अफसरों ने उनके परिजनों की नहीं सुनी,तब यह जानकारी विशेष सचिव को दी गई । विशेष सचिव ने मुख्य अभियंता ओपी यादव से बात की, तब कनेक्शन जोड़ना पड़ गया । मुख्य अभियंता ने बताया कि अफसर के फोन के बाद बिजली एक्सईएन से कह कर रिस्टोर करा दी गई । एक्सईएन अनूप सिन्हा ने बताया कि कर्मियों को यह भ्रम हो गया था कि उनके यहां बिना कनेक्शन के ही बिजली जलाई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं था। बाद में पता चला कि उनके पास विभागीय कनेक्शन पहले से ही लिया गया है। ऐसे में ऐसे में उनका कनेक्शन जोड़ना पड़ा । म्योहाल डिवीजन में कुल 57 कनेक्शन काटे गए और 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई । इसी तरह टैगोर टाउन डिवीजन में भी एक्सईएन मनोज अग्रवाल और एसडीओ विजय प्रताप तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया । इस दौरान एक बिल्डर का चार एसी और बिजली से संबंधित भव्य साज-सज्जा वाला दफ्तर बिना कनेक्शन के ही संचालित होते पकड़ा गया । अभियंताओं की टीम ने जब यह जांच शुरू की तब बिल्डर और उनके कर्मचारी उनसे उलझ गए । इस दौरान जमकर नोकझोंक और कहासुनी हुई,लेकिन एसडीओ ने उनकी एक नहीं सुनी । बिल्डर के खिलाफ 13लाख रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया । बम्हरौली डिवीजन में भी 450 से अधिक घरों की जांच की गई और जगह-जगह बिजली चोरी पकडे़ जाने पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई । 56 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए । इसी तरह रामबाग में 119 और करेलाबाग में 135 कनेक्शन काटे गए । करेला बाग में बिजली चोरी के मामले में 45 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई । कल्याणी देवी डिवीजन में भी 50 से अधिक घरों के कनेक्शन काट दिए गए और 15 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई ।
विज्ञापन
कोट शहर में बिजली चोरी और लाइन लास की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह शक्ति की जा रही है खासतौर से बिलिंग और रीडिंग की शिकायतों को देखते हुए मीटर चेक कराए जा रहे हैं ।यह अभियान और तेज किया जाएगा । ओपी यादव, मुख्य अभियंता ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed