{"_id":"5e8494798ebc3e72b32cf7c8","slug":"17-named-including-7-foreigners-in-secret-stay-of-jamaat-members136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिप कर रहते पकड़े गए 7 विदेशियों समेत कुल 17 पर एफआईआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छिप कर रहते पकड़े गए 7 विदेशियों समेत कुल 17 पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज। शाहगंज के काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिर खाने में सात विदेशियों समेत नौ नागरिकों के छिपकर रहने के मामले में कुल 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के जलसे में शामिल सात इंडोनेशियाई व दो बाहर के प्रदेशों के नागरिकों के अलावा 8 ऐसे लोग हैं जो शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। शाहगंज थाने में इस मामले की एफआईआर बुधवार भोर में तीन बजे के करीब लिखी गई। एसओ शाहगंज बृजेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि मंगलवार रात वह अपनी टीम के साथ इलाके के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल कुछ लोग काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिर खाने में ठहरे हुए हैं। जिनके कोरोना से संक्रमित होने की भी आशंका है। सूचना पर सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव व सिटी मजिस्ट्रेट भी आ गए जिसके बाद मयफोर्स उपरोक्त मुसाफिर खाने में पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। सत्यापन के दौरान पता चला कि वहां दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल इंडोनेशियाई नागरिकों समेत कुल 9 लोग छिपकर रह रहे हैं। इनमें से एक केरल और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जांच पड़ताल के दौरान ही वहां मुसाफिर खाने की देखरेख करने वाले वसीम के अलावा सात अन्य लोग भी मिले जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले थे। सूचना पर स्वास्थय विभाग की टीम भी पहुंच गई जिसके बाद इन सभी को मुसाफिर खाने से बाहर निकालकर आइसोलेट कराया गया। तहरीर में कहा गया है कि बाहर से आए नो लोगों ने अपने आने की जानकारी जानबूझकर छुपाए रखी। साथ ही मुसाफिरखाने की देखरेख करने वाले वसीम के अलावा वहां मौजूद अन्य सात लोगों ने भी इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। जो आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। सीओ कोतवाली कोतवाली अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 17 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इंडोनेशिया के तिमोर जनपद के रहने वाले हैं पकड़े गए विदेशी नागरिक पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मुसाफिरखाने से जिन सात इंडोनेशियाई नागरिकों को पकड़ा गया, वह वहां के तिमोर जनपद के रहने वाले हैं। यह बात भी सामने आई है कि सभी एक साथ ही भारत आए थे। इनके साथ दिल्ली के जलसे में शामिल जिन दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया है उनमें से एक केरल के मल्लपुरम जिले व वह दूसरा पश्चिम बंगाल के 24 परगना दक्षिण का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।