{"_id":"5e8488358ebc3e775439166e","slug":"sanitizer-will-available-in-all-departments-in-amu-after-lock-down39","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में लॉक डाउन के बाद विभागों में रहेगी सैनिटाइजर की व्यवस्था","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू में लॉक डाउन के बाद विभागों में रहेगी सैनिटाइजर की व्यवस्था
अलीगढ़। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन खुलने के बाद जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न होंगी तो नजारा कुछ बदला हुआ सा होगा। विभागों के बाहर वॉश बेसिन और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कैंपस में छात्र मास्क के साथ नजर आएंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एम आई सी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं लॉक डाउन खुलने के बाद सब कुछ पहले जैसा नहीं हो जाएगा । हमें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए सैनिटाइजर और हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय में जगह-जगह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश और एडवाइजरी पहले ही लगा दी गई है। इसके अलावा एक स्थान पर भीड़ जमा नहीं लगाने और सभी तरह की एहतियात बरतने की भी जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।