फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Registration will be canceled if workers are fired

कामगारों को नौकरी से निकालने पर रद्द हो जाएगा पंजीकरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Registration will be canceled if workers are fired
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़। जिला प्रशासन ने बंद पड़ी फैक्टरियों के मजदूरों व किरायेदारों को राहत देने के लिए सख्त कदम उठाने की घोषणा की है। कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन के दौरान जिले की सभी कंपनी और प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप हो गया है। ताला फैक्ट्रियों में ताले लग गए हैं। ऐसे में मजदूरों को अपनी नौकरी जाने की चिंता सताने लगी है। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने सभी फैक्ट्री संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी को नौकरी से नहीं निकालेंगे। इसके साथ ही उनको हर हाल में ३१ मार्च तक वेतन देंगे। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के माध्यम से इस आदेश को सभी प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, कारखाने, कंपनी संचालकों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही मकान मालिक किराएदारों को किसी भी प्रकार से दवाब में लाकर इस माह का किराया जल्द देने को दवाब नहीं बनाएंगे। जब तक लॉक डाउन के बाद हालत सामान्य नहीं होंगे। यह आदेश लागू रहेगा। बता दें कि जिले की ताला फैक्ट्रियों में लाखों मजदूर काम करते हैं। लॉक डाउन के दौरान यह सभी बंद हो गई हैं। इनके मजदूरों को जिला प्रशासन की ओर से भोजन, राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घास का भोजन करने की अफवाह रविवार को शाहजमाल इलाके में रहने वाले एक मजदूर के संबंध में अफवाह भी फैल गई थी कि उसके फैक्टरी संचालक ने उसे पैसे नहीं दिए, जिसके कारण वह घास का खाना बनाकर खाने को मजबूर हो गया। इस अफवाह पर जिला प्रशासन ने दौड़ लगा दी। एसडीएम कोल ने मौके पर पहुंच सच्चाई जानी तो पता लगा कि मजदूर ने घास का खाना बनाकर नहीं खाया था। हां, यह बात सच निकली कि उसके पास पैसे न होने के चलते घर में राशन-भोजन की किल्लत थी। इस पर एसडीएम ने मौके पर ही मजदूर को राशन उपलब्ध कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed