{"_id":"5e81b2648ebc3e78b27cc71e","slug":"people-coming-from-foreign-places-should-have-proper-checkup-minister114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आ रहे हैं लोगों की हो प्रॉपर चेकिंग : मंत्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाहर से आ रहे हैं लोगों की हो प्रॉपर चेकिंग : मंत्री
अलीगढ़। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा है कि बाहर से आ रहे लोगों की प्रॉपर चेकिंग जरूरी है। यह भी ख्याल रखा जाए कि किसी भी आदमी को खाने पीने की दिक्कत न हो। संदीप सिंह ने चुनौतीपूर्ण समय में बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अमर उजाला की सराहना की। वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ में है और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी से उनकी बातचीत हुई है। लॉकडाउन के कारण वह जनता के बीच नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन तमाम व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने 5 क्विंटल आटा, 2 क्विंटल आलू और 50 किलो दाल अतरौली भिजवा दिया है। जिसे चेयरमैन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित कराया जाएगा, जरूरत के हिसाब से आगे भी मदद करते रहेंगे। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में अमर उजाला की टीम सराहनीय रिपोर्टिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।