फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   no more corona positive case from noida, one from badaun

नोएडा से कोई नया केस नहीं, बदायूं में एक केस कोरोना पॉजिटिव मिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
no more corona positive case from noida, one from badaun
जे एन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 1053 मामले कोरोना संक्रमण के जांच के लिए आ चुके हैं । इनमें से 59 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात यह है की अभी तक अलीगढ़ का कोई मामला कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है । नोएडा से भी कोई नया केस सामने नहीं आया है । बदायूं से जरूर एक कोरोना पॉजिटिव का मामला प्रकाश में आया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि सोमवार को कुल 107 कोरोना संक्रमण के मामले जांच के लिए आए । इनमें से तीन केस पॉजिटिव पाए गए। जिसमें दो मथुरा के और एक बदायूं का केस था। एक जिस मामले को संभल का बताया जा रहा था वह संभल का न होकर बदायूं का था। इसके अलावा अब तक सबसे अधिक 47 मामले नोएडा के पॉजिटिव कंफर्म हुए हैं। 4 केस हाथरस के पॉजिटिव जांच में आए हैं। तीन मामले बुलंदशहर के हैं। एक केस आगरा और एक केस मुरादाबाद का है। हालांकि, पिछले 2 दिन से नोएडा में कोई नया केस पॉजिटिव जांच में नहीं आया है। प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से ओपीडी संचालित की जा रही है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है। जिसकी क्षमता तकरीबन 200 बेड की है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed