फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   " Tightly screw ' found in 6 hours carbines

‘पेच कसे’ तो 6 घंटे में ही मिल गई कारबाइन

Wed, 09 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
" Tightly screw ' found in 6 hours carbines
कारबाइन लूट - फोटो : file Photo
अतरौली की पूर्व बसपा प्रत्याशी व बिल्डर स्व. धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी के गनर की कारबाइन मय कारतूस लूट के छह घंटे बाद एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत रात दो बजे देवसैनी से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


खुद लुटेरों ने पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गांव में पूरन सैनी के मकान में हम कारबाइन छोड़कर जा रहे हैं। यहां से बरामद कर लो। खबर पर दौड़ी पुलिस ने कारबाइन तो बरामद कर ली। साथ में पूरन व उसके चाचा को भी थाने ले आई। हालांकि पूरन की मानें तो बदमाशों ने पहले उसके घर लूटपाट की। इसके बाद वह कारबाइन छोड़ गए। मगर पुलिस इस कहानी पर विश्वास नहीं कर रही। अभी कड़ियां जोड़ने व लूट को अंजाम देने वालों तक पहुंचने को प्रयासरत है।
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र में तालानगरी के किढ़ारा रोड की अविकसित कॉलोनी के मकान से सोमवार देर शाम आठ बजे हुई लूट के बाद पुलिस संगीता चौधरी के निलंबित सरकारी गनर धर्मेंद्र सिंह, निजी गनर सुमित को थाने ले आई थी। साथ में संगीता भी थाने पहुंची हुई थीं। जहां देर रात तक पूछताछ का क्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि घटनाक्रम की स्थितियां कुछ शक पैदा कर रही थीं। तो पुलिस का घेरा कसा जा रहा था। इसी बीच रात दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली कि कारबाइन देवसैनी में पूरन के घर पड़ी है। इस खबर पर तत्काल एसओ क्वार्सी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जहां पूरन पूरे परिवार के साथ मौजूद था। उसने अपने घर से कारबाइन मय कारतूस पुलिस को दे दी। पूरन ने पूछताछ में बताया कि वह घर में पत्नी, भाई, मां व बच्चों के साथ सोया हुआ था।

तभी सीढ़ी लगाकर चार-पांच मुंह बांधे बदमाश घर में चढ़ आए। उन्होंने सभी परिजनों संग मारपीट कर जेवरात-नगदी लूटी। इसके बाद उन्होंने कारबाइन यहां छोड़ी और खुद अपने फोन से पुलिस को सूचना देने के बाद अपना वहीं छोड़ गए। जाते समय हमारे दोनों फोन छीन ले गए। जाते समय बदमाश बाहर से दरवाजा बंद कर गए।

इसके बाद पूरन इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि बदमाश सीढ़ी कहां से लाए। बदमाश जब बाहर से बंद कर गए थे तो वह खुद बाहर कैसे आया। इसके बाद पुलिस पूरन व उसके चाचा को थाने ले आई। मौके से बदमाशों द्वारा छोड़ा गया मोबाइल भी जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस उन बदमाशों तक पहुंचने को प्रयासरत है, जो इस लूट को अंजाम देकर आए हैं। तमाम ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है। इसके बाद से पुलिस इस घटना को संदेह की दृष्टि से देख रही है।


अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वाकई घटना हुई या फिर बड़ा नाटक रचा गया। इन सभी सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश जारी है। बता दें कि सोमवार शाम संगीता चौधरी अपने तालानगरी स्थित आवास पर मौजूद थीं। तभी उन्होंने इस लूट की सूचना पुलिस को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed