{"_id":"56e5c67e4f1c1b6b4a8b4568","slug":"milkbar-owner-beat-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्कबार में तोड़फोड़ मालिक को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल्कबार में तोड़फोड़ मालिक को जमकर पीटा
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Mon, 14 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के मैरिस रोड इलाके के रेस्तरां मिल्कबार में हमलावर होकर पहुंचे कुछ युवकों ने रविवार शाम जमकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की और रेस्तरां संचालक का सिर तक फाड़ दिया।
हालांकि एकत्रित होकर आए हमलावरों ने एक नौकर की जानकारी की थी। मगर उसे एक पखवाड़ा पूर्व ही निकाल दिया गया। इस दौरान दो हमलावरों को दबोच लिया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह युवक नौकर के कहने पर ही आए थे और बहाने से उन्होंने हमला बोला है। देर रात तक रेस्तरां मालिक मुकदमा आदि की औपचारिकताओं के लिए थाने में मौजूद था।
बताया गया है कि शाम को मिल्कबार मालिक अमन अग्रवाल रेस्तरां में मौजूद था। तभी दस पंद्रह युवक एकत्रित होकर वहां पहुंचे और उन्होंने एक नौकर के विषय में जानकारी की। जब उन्हें बताया गया कि वह तो एक पखवाड़ा पूर्व ही निकाल दिया गया तो वह यह कहते हुए मालिक से भिड़ गए कि चलो नौकर न सही तो मालिक को ही सबक सिखा दिया जाए।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने वहां जमकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ तक कर दी और सामान उठाकर इधर से उधर फेंक दिया। इसी बीच वहां ग्राहकों में भगदड़ मच गई और मैरिस रोड पर चीख पुकार का माहौल बन गया। इसे लेकर वहां भीड़ एकत्रित हो गई और हमला कर भागते समय दो युवकों को दबोच लिया गया। बाद में खबर पर वहां क्वार्सी पुलिस भी आ गई और पकड़े गए दोनों युवकों को थाने ले जाया गया।
जिन युवकों को पकड़ा गया, वह उसी युवक के मोहल्ले के हैं, जिसे नौकरी से निकाला गया है। अमन अग्रवाल की मानें तो यह बहाने से आए थे और उसी नौकर के कहने पर आए थे। देर रात तक अमन तहरीर देने के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में मौजूद थे। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।