{"_id":"5e87298e8ebc3e6f974af577","slug":"amu-vc-appeal-to-everyone-follow-the-who-guidelines164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के निर्देशों का पालन करेंः कुलपति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महामारी रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के निर्देशों का पालन करेंः कुलपति
अलीगढ़। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सभी से अपील की है कि वे महामारी की रोकथाम और उससे बचाव के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों व विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लूएचओ) जैसे संगठनों द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। प्रोफेसर मंसूर ने धार्मिक और आध्यात्मिक गुरूओं और गैर सरकारी संगठनों से भी अपील की है कि वे आम जनता को जागरूक करने के लिये अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का मशविरा धार्मिक गुरूओं को देना चाहिये और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, हथ धोने और स्वच्छता के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य उपायों के बारे में भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस समय बड़ी धार्मिक सभाओं का आयोजन नहीं करना चाहिये। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस बात पर भी बल दिया कि इस नाजुक समय में शांति, सौहार्द, सद्भव और कानून व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। कुलपति ने सभी से अपील की है कि वे चिकित्सा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें और गैर जिम्मेदार बर्ताव का प्रदर्शन करके स्वास्थय प्रणाली के लिये बाधा पैदा न करें । लोग स्वास्थय कर्मियों को पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।