फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जान बचाने के लिए विद्युत संविदाकर्मी के काटने पड़े हाथ

जान बचाने के लिए विद्युत संविदाकर्मी के काटने पड़े हाथ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
जान बचाने के लिए विद्युत संविदाकर्मी के काटने पड़े हाथ
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती संविदा कर्मी ऑपरेशन के बाद - फोटो : Amar Ujala
हेडिंग...
विज्ञापन
जान बचाने के लिए विद्युत संविदाकर्मी के काटने पड़े हाथ सबहेड... नवंबर में हाईटेंशन लाइन से झुलसा था देवेंद्र, जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के विक्रम कॉलोनी बिजली घर में लाइनमैन के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार (४२) की जान बचाने के लिए हाथ काटने पड़े हैं। संविदाकर्मी अब देवेंद्र की पत्नी एवं बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नवंबर महीने में बिजली ठीक करने के क्रम में देवेंद्र हाईटेंशन तार से झुलस गया था। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार को उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया। जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने बुरी तरह जख्मी दोनों हाथ काट कर हटा दिए हैं। संविदा कर्मी अब देवेंद्र, उसकी पत्नी एवं बच्चों को लेकर चिंतित हैं कि उनका जीवन कैसे चलेगा। देवेंद्र को दो बेटी एवं एक बेटा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना खुर्जा के नया बास गांव निवासी देवेंद्र ९ नवंबर २०२१ को रामघाट रोड के बाबा मार्केट के पीछे लाइन ठीक करने पहुंचा था। देवेंद्र ने विक्रम कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ को जनकपुरी फीडर का शटडाउन करने के लिए फोन किया था। संविदा कर्मियों का कहना है कि एसएसओ ने जनकरपुरी फीडर के बदले मानसरोवर फीडर की लाइन को शट डाउन कर दिया। फ्यूज जोड़ने के क्रम में हाईटेंशन तार से झटका खाकर देवेंद्र खंभे से नीचे गिर गया। हाथ तो जख्मी हुआ ही था, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी थीं। आनन-फानन में लाइनमैन को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि संविदाकर्मी देवेंद्र के दोनो हाथ कट गए हैं। ठेकेदार द्वारा ईएसआई कराया जाता है। उपचार के सभी खर्च इंश्योरेंस से मिल जाएंगे। ठेकेदार के साथ ही हमलोग भी हर तरह की मदद करेंगे। कृत्रिम हाथ के लिए जयपुर में बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed