फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हेडिंग इस माह मिल सकती है अलीगढ़ से लखनऊ हवाई यात्रा की सौगात प्वाइंटर लाइसेंस प्रक्रिया अंतिम दौर में, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन की टीम करेगी दौरा, टीम की हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जाएंगी उड़ानें

हेडिंग इस माह मिल सकती है अलीगढ़ से लखनऊ हवाई यात्रा की सौगात प्वाइंटर लाइसेंस प्रक्रिया अंतिम दौर में, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन की टीम करेगी दौरा, टीम की हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जाएंगी उड़ानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन
अलीगढ़। सब कुछ ठीकठाक रहा तो अलीगढ़वासियों को इस माह अलीगढ़ से लखनऊ तक की हवाई यात्रा की सौगात मिल सकती है। बनकर तैयार हो चुके धनीपुर मिनी हवाई अड्डे की लाइसेंस प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन की टीम धनीपुर एयरपोर्ट का दौरा करने वाली है। माना जा रहा है कि यदि टीम हवाई अड्डे की मौजूदा व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुई तो जल्द ही लाइसेंस प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के साथ ही यहां से उड़ाने भी शुरू हो सकती हैं। प्रदेश में वर्तमान में छह हवाई अड्डों के उच्चीकरण का काम चल रहा है। इनमें अलीगढ़ के धनीपुर मिनी एयरपोर्ट एवं मुरादाबाद एयरपोर्ट के उच्चीकरण का काम पूरा हो गया है। दोनों ही एयरपोर्टों के लाइसेंस के लिए आवेेेेदन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास विचाराधीन है। सरकार की कोशिश है कि विधानसभा चुनावों से पहले इन दोनों हवाई अड्डों से उड़ानें आरंभ हो जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि एक दो दिन में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन की टीम आने वाली है। यह टीम समूचे हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। संतुष्ट होने के बाद टीम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट देगी। इसके बाद लाइसेंस मिलने एवं उड़ाने शुरू होने की संभावना है। ---------- अब तक खर्च हो चुके हैं 68.09 करोड़ अलीगढ़। अब तक हवाई पट्टी रहे धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का निर्माण करीब तीन साल पहले फरवरी 2018  में शुरू हुआ था। उस समय इसकी प्रस्तावित लागत 18 करोड़ 83 लाख 65 हजार रुपये थी। लेकिन राजकीय निर्माण निगम के धीमे काम के चलते अगले दो साल में यह लागत 22 करोड़ 37 लाख 86 हजार तक पहुंच गई। अब तक इस प्रोजेक्ट में निर्माण से लेकर भूमि अधिग्रहण, बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं में 68.09 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। --------- किस मद में खर्च हुई कितनी धनराशि -भूमि अधिग्रहण लागत-27 करोड़, 74 लाख, 98 हजार रुपया -निर्माण लागत-23.84 करोड़ रुपया -अवरोधक हटाने का मुआवजा-2 करोड़, 54 लाख, 931 रुपया -हेंगर निर्माण-37 लाख 36 हजार रुपया -टेलीफोन-7 लाख रुपया -बिजली-13 लाख रुपया ----------- रोजाना चलेगी एक उड़ान अलीगढ़। धनीपुर मिनी एयरपोर्ट शुरू होने के बाद अलीगढ़ वासियों को अलीगढ़ से लखनऊ जाने के लिए दोनों ओर से एक-एक उड़ान का आनंद मिल सकेगा। अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाला हवाई जहाज वहां से अलीगढ़ के लिए भी आएगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed