{"_id":"61b2055cd01be33d0e294c22","slug":"aligarh1639056732","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के घूमने के लिए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू : प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के घूमने के लिए दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने 20 दिसंबर से शुरू हो रही राज्य
विज्ञापन
औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के घूमने के लिए दिशा-निर्देश जारी है।
प्रदर्शनी में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनना और
सामाजिक दूरी बनाए रखना और अपने विश्वविद्यालय का पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
प्रॅाक्टर दफ्तर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रदर्शनी मैदान में प्रॉक्टोरियल कैंप
रोजाना रात 10 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए छात्रों को उस समय तक वहां से निकल जाना
चाहिए, क्योंकि किसी अप्रिय घटना कि स्थिति में रात 10 बजे के बाद कोई सहायता प्रदान
नहीं की जा सकेगी। कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश हाल में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले
एएमयू के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह उनके लिए निर्धारित क्षेत्रों में स्वयं को
सीमित रखें। इस बीच थिएटर, लाल ताल, हुल्लड़ बाजार, हिंडोला, नौटंकी और वैराइटी शो
वाले स्थानों को छात्रों के लिए पर्यटन सीमा से बाहर रखा गया है। नोटिस में कहा गया है
कि एएमयू छात्र प्रदर्शनी मैदान के रास्ते में यातायात नियमों का पालन करें और प्रदर्शनी
परिसर में चलते समय एक दूसरे का हाथ न पकड़ें। गरिमा, ईमानदारी और शिष्टता एएमयू के
छात्रों की विरासतें हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए। नोटिस के अनुसार निर्देशों की
अवहेलना करने वाले छात्रों के विरुद्ध एएमयू छात्र आचरण एवं अनुशासन संहिता, 1985 के
अनुसार कार्रवाई की जाएगी।