फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जल निगम के जेई एवं एई को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

जल निगम के जेई एवं एई को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
जल निगम के जेई एवं एई को फटकार, कार्रवाई के निर्देश
भुजपुरा क्षेत्र में निरीक्षण करते नगर आयुक्त गौरांग राठी - फोटो : Amar Ujala
हेडिंग...
विज्ञापन
जल निगम के जेई एवं एई को फटकार, कार्रवाई के निर्देश सबहेड... नगर आयुक्त ने भुजपुरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, कब्रिस्तान में कराए गए कार्यों की जांच के आदेश अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने भुजपुरा (वार्ड ३७) क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की हालत देखकर बहुत नाराज हुए। जल निगम के जेई एवं एई को फटकार लगाई। कब्रिस्तान में कराए गए कार्यों की जांच कराने का आदेश दिया। नगर आयुक्त गौरांग राठी बृहस्पतिवार को भुजपुरा, नगला आशिक अली, तुर्कमान गेट और सासनी गेट क्षेत्र का पार्षद अनीस मियां व हाफिज अब्बासी के साथ निरीक्षण किया। पेयजल, रिबोर, नलकूप, लाइट, सफाई व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर सही स्थिति का पता लगाने की कोशिश की। सीमेंट वाली गली में सड़क सही नहीं करने पर जल निगम के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को फटकार लगाई और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। नई पाइप लाइन की अंत में पानी का प्रेसर जांच करने के निर्देश महाप्रबंधक जल को दिए। सभी पेय जल प्रभारी को क्षेत्र के हैंडपंपों को चेक कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। नगर निगम द्वारा बनवाए गए सड़कों को तोडऩे पर धनराशि की भरपाई जल निगम से करने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग पर जल निगम द्वारा बनाई गई सड़क की रिटेनिंग वाल व लॉकिंग नहीं की गई है। सहायक अभियंता नगर निगम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। जीएम जल से कहा कि वार्ड में हो रही लीकेज को चिन्हित कर सही कराएं। कब्रिस्तान में कराए गए कार्यों की मुख्य अभियंता से जांच कराने के निर्देश दिए। टॉवर वाली गली में लीकेज के लिए टॉवर कंपनी पर जुर्माना करने, पोखर की जमीन का सत्यापन करने एवं सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
--- समस्याओं का समाधान होने की उमीद अलीगढ़। वार्ड ३७ के पार्षद अनीस मियां ने कहा कि नगर आयुक्त गौरांग राठी क्षेत्र में आकर स्थिति को देख गए हैं। जल निगम के इंजीनियर को फटकार लगाई है। समस्याओं का समाधान होने की उमीद है। हम तो काफी निराश हो गए थे। जरूरी कार्य नहीं होने से जनता की नाराजगी झेलता आ रहा हूं। इसी वजह से गली-मोहल्लों में जाना तक छोड़ दिया था। समस्याओं का समाधान होने पर जनता को बहुत राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बरसात के समय भुजपुरा क्षेत्र में जलभराव के कारण कई मकान गिरे थे। कब्रिस्तान में जलभराव से किसी की मृत्यु होने पर लोगों को दूसरे मोहल्ले के कब्रिस्तान में जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed