फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान

त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान
डॉ आनंद उपाध्याय, सीएमओ - फोटो : Amar Ujala
हेडिंग...
विज्ञापन
त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान सबहेड... जनपद में दो सक्रिय मरीज, अब तक 21280 लोग हो चुके हैं संक्रमित अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। अभी त्योहार का समय है। कोरोना का खतरा गया नहीं है। जनपद में दो सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में दो गज की दूरी, मास्क और बार-बार हाथ धोते रहना बेहद जरूरी है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि आने वाले चार से पांच महीने में देश व प्रदेश में त्योहारों की धूम रहेगी। दशहरा, दीपावली भैया दूज, ईद मिलाद-उन-नबी अथवा क्रिसमस डे जैसे बड़े पर्व इस दौरान मनाए जाएंगे। इन त्योहारों को विशेषकर अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परंपरा रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए इसमें विशेष सावधानी बरतने और परंपराओं में कुछ जरूरी बदलाव लाने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
-- सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल के तहत त्योहार मनाएं जाएंगे तो इनका रंग आगे भी बरकरार रहेगा। इसी के साथ समुदाय को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से भी महफूज बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर का कहना है कि अगर आप 18 साल के हैं और अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है तो बिना समय गंवाएं जल्द से जल्द टीका लगवा लें। पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो।
-- जिला डाटा प्रबंधक पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान खास सतर्कता बरतें। छोटे बच्चों को साथ लेकर लंबी यात्रा न करें। संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर उन्हीं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों में शामिल होने से बचना चाहिए।

त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान
डॉक्टर एनके माथुर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर एनके माथुर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

त्योहारों के समय में कोरोना से रहे सावधान
पुष्पेंद्र शर्मा, जिला डाटा प्रबंधक - फोटो : Amar Ujala
पुष्पेंद्र शर्मा, जिला डाटा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed