फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महामारी के गड्ढे से निकलकर टैक्सी बुकिंग के व्यापार ने पकड़ी रफ्तार आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ समारोह आदि में जाने के लिए भी बढ़ रही मांग

महामारी के गड्ढे से निकलकर टैक्सी बुकिंग के व्यापार ने पकड़ी रफ्तार आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ समारोह आदि में जाने के लिए भी बढ़ रही मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
महामारी के गड्ढे से निकलकर टैक्सी बुकिंग के व्यापार ने पकड़ी रफ्तार

आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ समारोह आदि में जाने के लिए भी बढ़ रही मांग
राजन जी राजन ट्रैवल टैक्सी व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़।  महामारी का असर कम होने के बाद जैसे-जैसे जनजीवन सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है वैसे ही पर्यटन के हालात सुधरने से शहर के टैक्सी और ट्रैवल व्यापारी भी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा, मथुरा, वृंदावन सहित दिल्ली व आसपास के पर्यटन स्थलों पर आवाजाही शुरू होने से उनके यहां बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा शादी समारोह के साथ-साथ अन्य प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम भी शुरू हुए हैं। इससे भी टैक्सी बुकिंग के व्यापार में गति पकड़ी है।
विज्ञापन
सीएनजी की सुविधा है टैक्सी व्यापार में फूंकी नई जान अलीगढ़। अलीगढ़ में सीएनजी की फिलिंग की सुविधा को आए डेढ़ वर्ष ही हुआ है। इस समय टैक्सी बुकिंग व्यापार में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिल रहा है कि कभी इस क्षेत्र में डीजल की गाड़ियों का बोलबाला रहता था। अब करीब करीब भाड़े की सभी टैक्सियां सीएनजी से ऑपरेट हो रही हैं। क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल के मुकाबले इसमें उन्हें अधिक लाभ होता है। जबकि टैक्सी बुकिंग का भाड़ा उतना ही है। कह सकते हैं कि सीएनजी की फिलिंग ने टैक्सी व्यापार में नई जान फूंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहते हैं टैक्सी ऑपरेटर महामारी के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो जाने के चलते हमें बहुत मुश्किल हुई। अब धीरे-धीरे लोगों का एक शहर से दूसरे शहर में आना जाना हो रहा है। इससे हमें भी लाभ हो रहा है
-उदय सिंह, टैक्सी व्यापारी महामारी के बाद वह लोग जो थोड़ा अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं, सार्वजनिक परिवहन के स्थान पर टैक्सी आदि को ही बुक करना अधिक पसंद कर रहे हैं। अगर 4 या 5 लोग एक साथ कहीं जा रहे हैं और लोकल भाड़ा मिला दिया जाए तो खर्च में बहुत बड़ा अंतर नहीं आता है। लेकिन टैक्सी बुकिंग के साथ सुविधा बहुत हो जाती है - प्रदीप उपाध्याय, टैक्सी व्यापारी अलीगढ़ के आसपास आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन  धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र हैं। इसका लाभ हमें भी मिलता है। इसके साथ-साथ अब शादी व अन्य समारोह में परिवार सहित जाने के लिए या समूह में जाने के लिए भी लोग टैक्सी बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह हमारे लिए राहत का संकेत है - राजन जी राजन, टैक्सी व्यापारी

महामारी के गड्ढे से निकलकर टैक्सी बुकिंग के व्यापार ने पकड़ी रफ्तार

आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ समारोह आदि में जाने के लिए भी बढ़ रही मांग
उदय सिंह टैक्सी बुकिंग व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
उदय सिंह टैक्सी बुकिंग व्यापारी

महामारी के गड्ढे से निकलकर टैक्सी बुकिंग के व्यापार ने पकड़ी रफ्तार

आगरा में पर्यटन व मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ समारोह आदि में जाने के लिए भी बढ़ रही मांग
प्रदीप उपाध्याय टैक्सी बुकिंग व्यापारी - फोटो : Amar Ujala
प्रदीप उपाध्याय टैक्सी बुकिंग व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed