फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी, पीड़ित लोगों ने तहरीर दी

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी, पीड़ित लोगों ने तहरीर दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला चुहरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर करीब एक दर्जन लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पीड़ित लोगों ने क्षेत्र की एक जनप्रतिनिधि पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लोगों का कहना है कि धोखाधड़ी किए जाने का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की है। आलापुर की रहने वाली महिला नीतू ने कहा है कि 3 महीने पहले इलाके के ही एक जनप्रतिनिधि से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर उससे 43 हजार रुपए ले लिए थे। लेकिन इसके बाद भी उसको मकान नहीं मिला है।
विज्ञापन
मंगलवार को इस संबंध में जब वह आरोपी से पूछताछ करने के लिए गई तो उसने गाली गलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी मोहल्ले के एक दर्जन लोगों से 4 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। इन सब लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान रुपवती , हरिसिंह , छोटेलाल , उदयभान सिंह समेत आधा दर्जन लोगों ने थाने में तहरीर दी है । इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है । अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed