{"_id":"6138ccd88ebc3e7d14331b43","slug":"aligarh1631112408","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे युवक कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे युवक कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को लोधा आगमन पर उनसे मिलने जा रहे युवक कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को शहर की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुधवार को लोधा जा रहे थे।
आनंद ने बताया कि बेरोजगारी महंगाई अव्यवस्था और स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही गड़बड़ी को लेकर वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वाले थे। इसी उद्देश्य के साथ वह अन्य कांग्रेसियों के साथ लोधा की ओर जा रहे थे कि उनको नुमाइश मैदान के पास ही रोक लिया।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कोई सौंदर्यकरण नहीं हुआ है। न ही जलभराव की समस्या का कोई समाधान हुआ है। प्रदेश की सरकार अपनी पीठथपथपा रही है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उज़ैर दिलशाद,आरटीआई चेयरमैन अजय बघेल, अविनाश कुमार, रजत केला, शाहिद खान, कन्हैयालाल माहौर, मोहम्मद आमिर, अयाज़ इज़हार,दिलीप कुमार,सल्लू अनिस,शहनवाज नौशाद,अदम असलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन