फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एंबुलेंस कर्मियों की मांग न मानना प्रदेश सरकार की हठधर्मिता : विवेक बंसल

एंबुलेंस कर्मियों की मांग न मानना प्रदेश सरकार की हठधर्मिता : विवेक बंसल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा है कि सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इसका सीधा असर मरीजों और उनके परिवार वालों पर पड़ रहा है। एंबुलेंस सेवा का इस तरह ठप हो जाना बहुत घातक स्थिति है। इस मामले में सरकार हठधर्मिता अपना रही है। जबकि आवश्यकता लचीला रुख अपनाने की है। चिकित्सा जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग के कर्मचारियों की मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। विवेक बंसल ने सरकार से मांग की है कि वह एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाए जिससे इस स्थिति का हल निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed