{"_id":"610130af8ebc3e586672a78c","slug":"aligarh1627467951","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया मंडल का अधिष्ठापन समारोह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया मंडल का अधिष्ठापन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। इनरव्हील क्लब ने बुधवार को धूमधाम से मंडल का अधिष्ठापन समारोह शहर के एक होटल में मनाया। यहां पहली बार डॉक्टर दिव्या लहरी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथी के रूप में प्रेसिडेंट सरोज कटिहार ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कानपुर, बरेली, मथुरा, आगरा, काशीपुर, वृन्दावन, बिसोली, उरई, कासगंज, अलीगढ़ आदि क्लबों के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कोरोना के कारण सदस्यों की सीमा सीमित रखी गई। अधिकतर सदस्यों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। 2020-21 की मंडलाध्यक्ष उदिता शर्मा ने शुभारंभ करते हुए दीप जलाया। संचालन प्रीती वाडरा तथा मनीषा अग्रवाल ने किया। पूनम ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तथा दलजीत ने गाना प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्षा लवीना गुप्ता, सचिव कनक सक्सेना, कोषाध्यक्ष संगीता सिंघल, मीनाक्षी, एडिटर सविता, दीपाली, महिमा मधुर, तूलिका आदि सदस्यों ने कार्यकृम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। इस वर्ष सभी क्लबों को मंडल की तरफ से पिंक फर्स्ट की थीम दी गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन