फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संशोधित खबर..... डी लिट की मानद उपाधि पाने के साथ एएमयू के कोर्ट सदस्य भी रहे दिलीप कुमार सन 2002 में हुए दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए गए थे, कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शोक संवेदना व्यक्त की

संशोधित खबर..... डी लिट की मानद उपाधि पाने के साथ एएमयू के कोर्ट सदस्य भी रहे दिलीप कुमार सन 2002 में हुए दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए गए थे, कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शोक संवेदना व्यक्त की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर.....

डी लिट की मानद उपाधि पाने के साथ एएमयू के कोर्ट सदस्य भी रहे दिलीप कुमार

सन 2002 में हुए दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए गए थे, कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शोक संवेदना व्यक्त की
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की थी। हालांकि इसको लेने के लिए वह दीक्षांत समारोह में आ नहीं सके थे।
विज्ञापन
साथ ही दिलीप कुमार एएमयू कोर्ट के सदस्य भी रहे। दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दिलीप कुमार के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
 उनके निधन से विश्वविद्यालय मैं और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी और एएमयू उर्दू एकेडमी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि 22 फरवरी सन 2002 में तत्कालीन कुलपति डॉक्टर हामिद अंसारी के कार्यकाल में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें दिलीप कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में ही उनको डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की जानी थी। लेकिन अपनी बीमारी व अन्य कारणों के चलते वह मुंबई से अलीगढ़ नहीं आ सके थे। बाद में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने मुंबई जाकर उन्हें उपाधि प्रदान की। दिलीप कुमार ने दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों को शुभकामना संदेश भी भेजा था, जिसे समारोह के दौरान प्रस्तुत किया गया। इस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।
इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह के भाई नसरुद्दीन शाह ने भी दिलीप कुमार के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। दिलीप कुमार के निधन से अलीगढ़ के सिनेमा प्रेमियों में भी शोक की लहर है। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि अलीगढ़ के ही रहने वाले पटकथा लेखक मनोज संतोषी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन पर तस्वीर के साथ यादें ताजा करते हुए कांग्रेसी नेता मनोज सक्सेना ने कहा कि मुलाकात में वह भी बेहद सहज और आत्मीयता के साथ मिलते थे। उनके साथ हुई मुलाकात अब एक सुखद याद बनकर रह गई है।

संशोधित खबर.....

डी लिट की मानद उपाधि पाने के साथ एएमयू के कोर्ट सदस्य भी रहे दिलीप कुमार

सन 2002 में हुए दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए गए थे, कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शोक संवेदना व्यक्त की
दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ कांग्रेसी नेता मनोज सक्सेना - फोटो : Amar Ujala
दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ कांग्रेसी नेता मनोज सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed