{"_id":"60dc56d38ebc3e965e656c83","slug":"aligarh1625052883","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर की तस्वीर को पेंसिल से उकेरा एएमयू के अदनान ने\n\nबनाकर जब अमेरिका में फोटोग्राफर को भेजा तो मिली जमकर तारीफ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर की तस्वीर को पेंसिल से उकेरा एएमयू के अदनान ने बनाकर जब अमेरिका में फोटोग्राफर को भेजा तो मिली जमकर तारीफ
विज्ञापन
अपने चित्र के साथ अदनान
- फोटो : Amar Ujala
दीपक शर्मा
विज्ञापन
अलीगढ़। गरीब घर के एएमयू छात्र मुहम्मद अदनान अंसारी ने एक साल में 100 घंटे से ज्यादा काम करने के बाद पेंसिल की मदद से एक खास तस्वीर तैयार की है। जिसकी सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है।
अदनान ने लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) के प्रसिद्ध फोटोग्राफर जेसिका ड्रैसन द्वारा एक साल पहले सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक अज्ञात बच्चे की तस्वीर को बनाने का फैसला किया, जो खुद अदनान के लिए आसान नहीं था।
लेकिन एक साल की मेहनत के बाद अदनान ने आज वह तस्वीर पूरी की, जिसकी सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है। फोटोग्राफर जेसिका ड्रैसन ने खुद अदनान की बनाई गई तस्वीर की न सिर्फ तारीफ की बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिससे अदनान काफी खुश है।
विज्ञापन
अदनान के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। अदनान की माँ वर्तमान में अलीगढ़ के पूर्व सांसद स्वर्गीय जमाल ख्वाजा के घर पर अपने बच्चों को खिलाने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपने दो बच्चों के साथ काम कर रही हैं।
मुहम्मद अदनान अंसारी ने चिंताओं और जिम्मेदारियों को समझते हुए, खुद को एक अच्छे पेंसिल कलाकार के रूप में तराशा है।
मोहम्मद अदनान अंसारी ने कहा कि यह तस्वीर उसने सस्ती पेंसिल और कागज पर बनाई है ताकि लोग ये न कहें के महंगी पेंसिल और कागज का इस्तेमाल कर के बनाई है जिसकी मदद से आसानी से छवि बन जाती हैं।
अदनान ने कहा कि इस तस्वीर को पूरा करने में मुझे एक साल का समय लगा। इस तस्वीर को पूरा करने के लिए जिसमें मैंने सौ घंटे से अधिक काम किया, मुझे अन्य तस्वीरें भी बनानी पड़ि क्योंकि यह चित्र बनाना इतना आसान नहीं था। मैं इस चित्र को देखकर बहुत प्रभावित हुआ क्योंकि इस बच्चे की तस्वीर में बच्चे का गुस्सा, गरीबी, परेशानियों को देखा जा सकता है।
अदनान ने कहा कि इस तस्वीर को बनाने में इतना समय इस लिए लगा क्योंकि इस तस्वीर में, जैसा कि आप बच्चे की तस्वीर में देख सकते हैं, उसके चेहरे पर सभी निशान बाल, धब्बे और मिट्टी के निशान सभी को बारीकी से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बनाया गया चित्र
- फोटो : Amar Ujala
बनाया गया चित्र