{"_id":"60c9e54a8ebc3effbe1d6c39","slug":"aligarh1623844170","type":"story","status":"publish","title_hn":"१२ विशेषज्ञ सहित १५ डॉक्टर संभाल रहे प्रशासनिक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
१२ विशेषज्ञ सहित १५ डॉक्टर संभाल रहे प्रशासनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो....
विज्ञापन
हेडिंग...
१२ विशेषज्ञ सहित १५ डॉक्टर संभाल रहे प्रशासनिक कार्य
सबहेड...
सप्ताह में तीन दिन सेवा देने से मरीजों को लाभ ही लाभ
प्वाइंटर...
अपर मुय सचिव अमित मोहन ने जारी किया दिशा-निर्देश
कौशल कुमार ओझा
अलीगढ़। जनपद में १५ डॉक्टर प्रशासनिक कार्य संभाल रहे हैं, जिनमें से १२ विशेषज्ञ है। सबसे अधिक पांच बाल रोग विशेषज्ञ है। अपर मुय सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा ऐसे डॉक्टरों को सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे के लिए चिकित्सीय कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक कार्य देख रहे चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय कार्य करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उमीद है।
जनपद में सीएमओ के अधीन २१४ पद स्वीकृत है, जिसमें से १४० रिक्त है। मात्र ७४ चिकित्सकों के जिमे करीब ३८ लाख से अधिक आबादी है। संविदा पर विभिन्न पैथी के कुछ चिकित्सकों को रखकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भी चिकित्सकों की कमी है। अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तो भारी कमी है। कोरोना महामारी के काल में चिकित्सकों की कमी से हालात और खराब हो गए हैं। इसे देखते हुए शासन द्वारा प्रशासनिक कार्य संभाल रहे चिकित्सकों को सप्ताह में तीन दिन चिकित्सीय कार्य (क्लीनिकल वर्क) करने निर्देश दिया गया है। करीब एक सप्ताह पहले मुयमंत्री की घोषणा के बाद मुय चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ चिकित्सक लिखित दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे थे।
---
प्रशासनिक दायित्वों के अतिरिक्त इन्हें देखना है मरीज..
मंडलीय अपर निदेशक, प्रमुख अधीक्षक/अधीक्षिका, मंडलीय चिकित्सालय, मुय चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका जिला पुरुष/महिला/संयुक्त चिकित्सालय एवं मुयालय/मंडलीय कार्यालय में तैनात संयुक्त निदेशक/मुय चिकित्साधिकारी/अपर मुय चिकित्साधिकारी/उप मुय चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
- आधे चिकित्साधिकारी सोमवार से बुधवार तथा शेष आधे चिकित्साधिकारी वृहस्पतिवार से शनिवार को ओपीडी (वाह्य रोगी कक्ष विभाग) में मरीजों को देखेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सप्ताह में एक दिन मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।
- सप्ताह में दिन नियत करने का दायित्व मुय चिकित्साधिकारी का होगा।
- मुय चिकित्साधिकारी एवं मुय चिकित्सा अधीक्षक आपस में परामर्श कर दिन नियत कर चिकित्सीय कार्य संपादित करेंगे।
- निर्देशों का कड़ाई से अक्षरत: अनुपालन सुनिश्चित करना है।
---
चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को चिकित्सा का मौका मिले तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। सच पूछा जाए तो चिकित्सक भी चाहते हैं कि डॉक्टरी करें। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
- डॉ. एसके उपाध्याय, एडी हेल्थ, अलीगढ़ मंडल
--
प्रशासनिक कार्य देखते हुए मरीजों की सेवा की जा सकती है। ओपीडी में दो घंटे मरीजों को देखना है। इसके पहले और बाद में अधिकारी प्रशासनिक कार्य देखेंगे। गाइड लाइन के अनुसार कार्य संपादित किया जाएगा।
- डॉ. बीपी ङ्क्षसह कल्याणी, सीएमओ
---
प्रशासनिक कार्य संभालने वाले विशेषज्ञ व अन्य चिकित्सक
- डॉ. एसके उपाध्याय - एमडी मेडिसन, एडी हेल्थ
- डॉ. एमएल अग्रवाल - बाल रोग विशेषज्ञ, जेडी
- डॉ. वीके सिंह - बाल रोग विशेषज्ञ, जेडी
- डॉ. बीके सिंह कल्याणी - एनेस्थेसिया, सीएमओ
- डॉ. अनुपम भास्कर - बाल रोग विशेषज्ञ, एसीएमओ
- डॉ. दुर्गेश कुमार - बाल रोग विशेषज्ञ, एसीएमओ
- डॉ. एमके माथुर - ईएनटी विशेषज्ञ, एसीएमओ
- डॉ. कमल - बालरोग विशेषज्ञ, डिप्टी सीएमओ
- डॉ. रामकिशन - ईएनटी विशेषज्ञ, सीएमएस जिला अस्पताल
- डॉ. एसके उपाध्याय - आर्थोसर्जन, सीएमएस पं. डीडी संयुक्त चिकित्सालय
- डॉ. रेनू शर्मा - स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सीएमएस महिला अस्पताल
- डॉ. राम बिहारी - सर्जन, सीएमएस १०० बेड अस्पताल अतरौली
- डॉ. पीके राजपूत - एसीएमओ
- डॉ. एसपी सिंह - एसीएमओ
- डॉ. खानचंद - डिप्टी सीएमओ
---
विज्ञापन
विज्ञापन