फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चार शातिर चोर और तीन वांछित गिरफ्तार

चार शातिर चोर और तीन वांछित गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी पुलिस ने 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं।इनके कब्जे से ई रिक्शा के 4 टायर व 6000 रुपये बरामद किए गए हैं। थाना क्वार्सी ने दो और थाना देहली गेट पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामेश्वर पुत्र चरन सिह निवासी सहजादपुर थाना खेरगढ़ जिला मथुरा, जयकुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी मन्दिर के पास रामनगर थाना बन्नादेवी, समीर पुत्र आस मोहम्मद निवासी आईटीआई रोड आजाद नगर थाना बन्नादेवी और आकिल पुत्र भोलू निवासी पटपुरा गली आईटीआई निकट सब्जी बाजार थाना बन्नादेवी को आईटीआई रोड नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित बन्टी उर्फ शिवकुमार पुत्र मेघसिंह, देवीनगला थाना महुआखेङा और लोकेश्वर मिश्रा पुत्र नरेशचन्द्र मिश्रा, गली नंबर 3 ज्वालापुरी थाना क्वार्सी को महाराणा प्रताप गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहलीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहेज अधिनियम व 3/4 मुस्लिम विवाह अधिनियम में वांछित अनीस पुत्र शब्बीर निवासी उस्मानपाडा पेन्टर वाली गली थाना देहलीगेट को कारखाना सूफियाना खान मामूद नगर की आफिस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed