{"_id":"60b25e338ebc3e29be2892a0","slug":"aligarh1622302259","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है ऑपरेशन प्रहार और निहत्था, कांग्रेसियों ने उठाए सवाल\n\n कहा जब दूध असली नहीं तो शराब कैसे असली हो सकती है","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कहां है ऑपरेशन प्रहार और निहत्था, कांग्रेसियों ने उठाए सवाल कहा जब दूध असली नहीं तो शराब कैसे असली हो सकती है
विज्ञापन
अलीगढ़ । जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं ।
विज्ञापन
इसके साथ ही कांग्रेसियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी संपत्ति जप्त करके पैसा पीड़ित परिवारों को देने की मांग की।
कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, चौधरी बृजराज सिंह राणा, एमएल पापा ने संयुक्त बयान में कहा है कि अलीगढ़ में नकली शराब से इतनी बड़ी घटना हुई है इस पर तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि घटना के बाद सवाल यह उठता है कि ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन निहत्था कहां पर है? पूरे प्रदेश के अंदर शराब माफिया अपनी जड़ जमा चुके हैं लेकिन अभी तक शासन प्रशासन इनके ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि जो मुख्यमंत्री का आदेश है इन सभी के संपत्ति को कुर्क मृतक आश्रित को मुआवजा दिया जाए।
शिक्षक काॅग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी रंजन राना ने कहा कि जिन्हें आरोपी बनाकर ईनामी बदमाश घोषित किया गया है, वे पहले भी ऐसे काण्ड कर चुके हैं और राजनीति में रोज़ तरक्की करते हुए आज माफियाओं की सूची में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सभी दोषियों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाए और हर पीड़ित को 50-50 लाख रुपए व सरकारी नौकरी दी जाए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि तत्काल सभी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किया जाए मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर जहरील शराब बेचने वाला मुख्य आरोपी पचास हज़ार का इनामी ऋषि शर्मा की फोटो भाजपा के मंत्री के साथ वायरल हो रही है। साथ ही में समाजवादी के नेता भी नजर आ रहे हैं। क्या ऐसे लोगों का संरक्षण सत्ता के लोग कर रहे हैं जो लोग सत्ता की आड़ में जनता को जहरीली शराब पिलाकर उनका घर उजाड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसमें उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि जो भी सत्ताधारी और पूर्व सत्ता में रहे लोग हैं उनकी असलियत सामने आ सके क्योंकि इतना बड़ा कांड वही कर सकता है जिसके पीछे उच्च स्तर का राजनीतिक खड़ा हो और समय से उसकी सेवाएं उस राजनेता को भी मिल रही हो साथी जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा जिला प्रशासन द्वारा जनता से छुपाया जा रहा है इस आंकड़े को सभी के सामने लाया जाए जिससे कि वास्तविक स्थिति मरने वालों की पता चल सके। दोषियों को तत्काल प्रभाव से एनएसए की कार्यवाही कर घर की कुर्की कर देनी चाहिए संपत्ति जप्त कर देनी चाहिए ताकि आगे से कोई भी सत्ता की आड़ में जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ ना कर सके। हम यह भी मांग करते हैं कि प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारी मानते हुए उन परिवारों को 50 50 लाख रुपए मुआवजा दे जिनके परिजन सरकारी शराब की दुकान से खरीद कर जहरीली शराब पीने के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन