फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेसियों ने जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की

कांग्रेसियों ने जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। लोधा क्षेत्र में हुए हरेली शराब कांड के बाद कांग्रेसियों का आक्रोश भड़क गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भीषण हादसे की ख़बर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल को मिली तो वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां उन्होंने इमरजेंसी में भर्ती पीड़ितों के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सीएमओ डा. असद महमूद से बातचीत कर यहां पर लाए गए मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाए जाने का अनुरोध किया विवेक बंसल ने कहा कि इससे पूर्व अभी हाल ही में प्रदेश के अन्य कई जनपदों में भी इस तरह ज़हरीली शराब पीने से बहुत सारे लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुख्यमंत्री अपने सुशासन का भारी ढिंढोरा पीट रहे हैं। लेकिन इस तरह के हादसे उनके सुशासन की पोल खोल रहे हैं I उन्होंने सरकार से मृतक व अन्य प्रभावित लोगों के परिवारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदीप रावत, पिंकू बघेल आदि मौजूद रहे I
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने थाना लोधा क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों पर अफसोस जाहिर किया है। उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। अगर इसे शीघ्र नही रोका गया तो घटना बड़ी हो सकती है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार जनों के साथ कांग्रेस पार्टी की संवेदना है। साथ ही हम प्रदेश की सरकार से यह मांग भी करते हैं कि कोरोना कॉल में पूरे प्रदेश भर में जो शराब के ठेके हैं उनको तत्काल बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed