{"_id":"60af99b08ebc3e384c6a9615","slug":"aligarh1622120880","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनानी चिकित्सा संकाय ने ऑनलाइन, टेली-परामर्श सेवाएं शुरू की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यूनानी चिकित्सा संकाय ने ऑनलाइन, टेली-परामर्श सेवाएं शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनानी चिकित्सा संकाय के जराहत विभाग ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए ऑनलाइन, टेली-परामर्श सेवाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
विभाग ने ईएनटी, नेत्र चिकित्सा और सामान्य सर्जरी में भी ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श सुविधा शुरू की है जिससे सामान्य रोगियों को काफी राहत मिलेगी। विभाग के डॉक्टर अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
-सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकबाल अजीज (एमबीबीएस,एमएस जनरल सर्जरी) द्वारा जारी कार्यक्रम यह है
- सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकबाल अजीज मंगलवार और शुक्रवार को फोन नम्बर 8527468191, 9897008768 पर
-प्रोफेसर तफसीर अली (बीयूएमएस, एमएस जराहत) बुधवार और शनिवार को फोन नंबर 7017474312 पर
-डा. रहीदा हिलाल (बीयूएमएस, एमएस जराहत) से फोन नंबर9997606097 पर सोमवार और शुक्रवार
-ईएनटी में आधुनिक चिकित्सा परामर्श के लिए डा. यासमीन अजीज (एमबीबीएस, एमएस, ईएनटी) से मंगलवार और गुरुवार को फोन नंबर 9837165138 पर
- नेत्र चिकित्सा में मार्डन चिकित्सा परामर्श के लिए डा. नेहा त्यागी (एमबीबीएस, एमएस) से बुधवार और शनिवार को फोन नंबर 7011557367 पर
विज्ञापन