{"_id":"60af92168ebc3ebb2652015e","slug":"aligarh1622118934","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक होने के बाद मरीजों में आ रही समस्याओं के लिए मेडिकल कॉलेज में क्लीनिक शुरू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ठीक होने के बाद मरीजों में आ रही समस्याओं के लिए मेडिकल कॉलेज में क्लीनिक शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद भी मरीजों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही है इसी बात को ध्यान में रखते हुए । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल ने कोविड-19 से उबरने वाले लोगों के लिए एक फालोअप क्लीनिक प्रारंभ किया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि क्लीनिक ट्रामा सेंटर के पास स्थित कैंटीन भवन से चलेगा। जहां शुक्रवार को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शुक्रवार को सुबह 9बजे से 11 बजे तक मरीज देखे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को क्लीनिक में अपनी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और इलाज से सम्बन्धित कागजात दिखाने होंगे।
इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि उनके यहां ब्लैक फंगस के मरीजों का सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें चिकित्सकों की सघन निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
साथ ही ब्लैक फंगस के जो अन्य मरीज भर्ती हैं उनके संबंध में एहतियात बरती जा रही है कि उनके ऑपरेशन की स्टेज न आए। हालांकि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत घट गए हैं। अब न तो बेड का संकट है और न ऑक्सीजन का संकट है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन