Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सवारी भरने को लेकर प्राइवेट बस वालों ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा

सवारी भरने को लेकर प्राइवेट बस वालों ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास सवारी भरने को लेकर प्राइवेट बस ठेकेदार और रोडवेज बस ड्राइवर में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में एक बस का शीशा टूट गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से प्राइवेट बसें यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम करती हैं । बुधवार की दोपहर को मेरठ डिपो का बस ड्राइवर गोपाल शर्मा अपनी बस लेकर बस स्टैंड पर आया था । मेरठ के लिए वह सवारी भर रहा था। इसी दौरान प्राइवेट बस का ठेकेदार भी आ गया। प्राइवेट बस के ठेकेदार ने रोडवेज बस के ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर 112 नंबर लेपर्ड पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed