फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दूषित जल को उपयोगी बनाने के विषय पर व्याख्यान दिया

दूषित जल को उपयोगी बनाने के विषय पर व्याख्यान दिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग सेक्शन के प्रभारी प्रो. इजहार-उल-हक फारूकी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब के विशेष निमंत्रण पर वेब व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
दूषित जल को कैसे उपयोगी बनाने के विषय पर दिए वेब व्याख्यान में प्रो. फारूकी ने जल में विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक एवं कृत्रिम प्रदूषण पर चर्चा की। साथ ही जल को उपयोग योग्य बनाने की वैज्ञानिक विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पानी में दवा सामग्री, कॉस्मेटिक उत्पाद, कोरोना वायरस और कीटाणुओं की मौजूदगी का उल्लेख किया। उन्होंने दूषित पानी के उपयोग से होने वाली बीमारियों और जैविक क्षति का भी विश्लेषण किया। आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सहित अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, मैक्सिको, मलेशिया के विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी वेब टॉक में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed