फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाने के लिए एएमयू कोच ने तैयार किया कोविड फिटनेस स्वयं संक्रमण की चपेट में आ गए थे जिम्नेजियम क्लब के कोच, 6 शारीरिक क्रियाओं का समूह है कोविड फिटनेस

प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाने के लिए एएमयू कोच ने तैयार किया कोविड फिटनेस स्वयं संक्रमण की चपेट में आ गए थे जिम्नेजियम क्लब के कोच, 6 शारीरिक क्रियाओं का समूह है कोविड फिटनेस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू जिम्नेज़ियम प्रशिक्षक एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने स्वयं कोविड-19 की चपेट में आने के बाद शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने के लिए "कोविड फिटनेस" नाम से 6 शारीरिक क्रियाओं का व्यायाम समूह बनाया है।
विज्ञापन
इसे घर के कमरे, छत, व्यक्तिगत लान, कार पार्किंग, लॉबी आदि स्थानों पर बिना किसी मशीन के आसानी से किया जा सकता है । मजहर ने कहा कि कोविड फिटनेस को पिछले एक सप्ताह से वह स्वयं कर रहें हैं । इससे शरीर में नई शारीरिक दक्षता एवं ऊर्जा का आभास हो रहा है तथा शारीरिक दक्षता के स्तर  की जांच के बाद पाया कि उस में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ।
विज्ञापन
कोविड फिटनेस क्या है ? मजहर उल कमर के अनुसार शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु हर व्यक्ति में स्ट्रेंथ, एंडोरेंस, फ्लैक्सिबिलिटी, स्पीड, एवं कोऑर्डिनेशन (मांसपेशियों का संतुलन) एबिलिटी का अनुपातिक ढंग से होना आवश्यक होता है। इन पांच ऐबलिटी में कोई भी एक एबिलिटी कम या ज्यादा होगी तो उसका शारीरिक क्रिया एवं फिटनेस स्तर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मात्र 20 से 30 मिनट के व्यायाम सेशन में सभी शारीरिक क्रियाओं के व्यायाम किया जा सकता है। इससे सभी शारीरिक एबिलिटी का अनुपातिक ढंग से शरीर की आवश्यकता अनुसार वृद्धि होगी जो स्वस्थ रहने और शरीर के प्रतिशोधक क्षमता के बढ़ाने के लिए मजबूत आधार होता है ।
मजहर ने लोगों से अपील की है कि इच्छुक व्यक्ति अपनी आयु ,शरीर का वजन, लिंग एवं व्यायाम करने के स्थान की लंबाई चौड़ाई आदि दिए गए व्हाट्सएप पर भेज कर वीडियो मंगवा सकता है। स्वयं अपने घर पर इस कोविड फिटनेस व्यायाम की बैटरी को बहुत आसानी से तैयार कर व्यायाम कर सकता है । मजहर ने आगे कहा कि इस कोविड फिटनेस के व्यायाम  से फिटनेस स्तर के बढ़ावे के साथ-साथ शरीर के वजन कम करने में भी सहायक होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed