{"_id":"60abb3d28ebc3e7fcc23bcfa","slug":"aligarh1621865426","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौर्रा माफी में कूड़ा, गंदगी और जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धौर्रा माफी में कूड़ा, गंदगी और जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
धौर्रा माफी में जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। सबसे शिक्षित और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र धौर्रा माफी में कूड़ा, गंदगी और जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर निगम को 1 सप्ताह का समय दिया है और चेतावनी दी है कि अगर इस बीच धौर्रा माफी में कूड़ा, गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने बताया कि इस क्षेत्र में संचालित हो रहे कुछ नर्सिंग होम अपना मेडिकल वेस्ट आसपास की खाली प्लाट में फेंक देते हैं। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।
यहां पर नालियों की सफाई किए जाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। एक मुख्य नाला आबादी के बीच से होकर गुजर रहा है। लेकिन इसकी कभी भी सफाई नहीं हुई है। यह गंदगी से अटा पड़ा है। सफाई कर्मचारियों की यहां पर तैनाती नहीं है। इन्हीं सब समस्याओं के चलते प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन