{"_id":"60abb3c98ebc3e14c8183e3c","slug":"aligarh1621865417","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर नहीं पौधे चाहिए\n\nसजावटी पौधों की जगह अब हर्बल प्लांट्स और घर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने वाले इनडोर प्लांट्स की मांग बढ़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अब ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर नहीं पौधे चाहिए सजावटी पौधों की जगह अब हर्बल प्लांट्स और घर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने वाले इनडोर प्लांट्स की मांग बढ़ी
विज्ञापन
नगर निगम के सामने एक नर्सरी पर रखे हुए इनडोर प्लांट्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोरोना काल में उन इनडोर प्लांट्स की मांग में इजाफा देखने को मिला है जो घर के अंदर वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड को भी सोख लेते हैं।
विज्ञापन
इसमें एरिका पाम, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, लेमन ग्रास जैसे प्लांट शामिल हैं। नर्सरी संचालकों का कहना है कि उनके पास आने वाले उपभोक्ता खासतौर से ऐसे पौधों की मांग कर रहे हैं जिन्हें घर के अंदर बहुत कम धूप या दिन के प्रकाश में लगाया जा सके।
नगर निगम के बाहर नर्सरी संचालक भीकम सिंह बिसाना वाले कहते हैं कि कुछ दिन पहले मेडिकल ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत हुई। इसके बाद से ही यह रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पहले सजावटी पौधों की मांग अधिक रहती थी। लेकिन अब वह पौधे, जो घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं और विषैले तत्वों को सोख लेते हैं, उनकी मांग में इजाफा हुआ है। इनका रखरखाव भी बहुत आसान है।
यह हैं ऑक्सीजन देने वाले प्लांट
स्नेक पाम, डाफेरिका पाम, एरिका पाम, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली( इनकी कीमत 300 रुपये तक है)
यह हैं हर्बल प्लांट
बेंजिल, ऑर्गेनो, थाइम, पार्सले, रोजमेरी, तेजपत्ता, दालचीनी, कपूर, लेमन ग्रास ( इनकी कीमत 30 रुपये से 150 रुपये के बीच है)
इसमें कोई दो राय नहीं कि इनडोर प्लांट्स घर के अंदर वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। इनका घर में रखना बहुत फायदेमंद है और यह अच्छी बात है कि लोग इसके महत्व को समझ रहे हैं
-प्रोफेसर मुजाहिद बेग, पूर्व चेयरमैन, मेडिसिन डिपार्टमेंट, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन