{"_id":"60ab97d48ebc3e751e1c74a6","slug":"aligarh1621858260","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगितायें आयोजित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जल संक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगितायें आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्लाह स्कूल में विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी द्वारा जल संक्षण को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किये गये जल शक्ति अभियान के तहत आनलाइन पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगितायें आयोजित की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा चलाये जा रहे अभियान में टैग लाइन कैच दा रेन, व्हेयर इट फाल्स व्हेन इट फाल्स के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए लोगों के सक्रिय भागेदारी पर आकर्षण पोस्टर बनाये और स्लोगन व निबंध लिखे। अब्दुल्लाह स्कूल की अधीक्षिका उमरा जहीर ने बताया कि मोहम्मद उमर, अनहा राहत खान और अफीफा फात्मा के पोस्टर सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागेदारी उनके शानदार विचारों और कल्पना को दर्शाती है।
विज्ञापन