फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिजली आपूर्ति बाधित होने से होम आइसोलेशन के मरीजों को हुई परेशानी

बिजली आपूर्ति बाधित होने से होम आइसोलेशन के मरीजों को हुई परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मंगलवार की आधी रात से बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण  होम आइसोलेशन में भर्ती मरीज बहुत परेशान हुए। बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी करने पहुंचे कांग्रेसी नेता इंजीनियर आगा यूनुस की बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हुए । जबकि हमारी दलील थी कि यह मरीजों की जिंदगी और मौत का सवाल है। आगा यूनुस ने बताया बहुत देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते वह मरीज जो होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर निर्भर थे उनको मशीन ऑपरेट करने में परेशानी होने लगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने का समय इतना अधिक था कि इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
इसी के चलते उन्होंने स्वयं लाल डिग्गी स्थित विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क साधा। लेकिन उनका व्यवहार और रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रहा। हालात को देखते हुए उन्होंने मरीजों के लिए दो स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था कि जिससे कि उनको कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed