{"_id":"60a4fb998ebc3e43ab08bec4","slug":"aligarh1621425049","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल अस्पताल को पांच सैनिटाइजेशन मशीन भेंट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दीनदयाल अस्पताल को पांच सैनिटाइजेशन मशीन भेंट
विज्ञापन
पं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सैनिटाइजेशन मशीन भेंट करते भाजपा नेता विजय कुमार सिंह एवं सुशील गुप्ता
- फोटो : Amar Ujala
फोटो....
विज्ञापन
हेडिंग...
दीनदयाल अस्पताल को पांच सैनिटाइजेशन मशीन भेंट
सबहेड....
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा की विधायक ने की तारीफ
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय -एल-२- को पांच सैनेटाइजेशन मशीन भेंट की है। यह मशीन प्रतिदिन सुचारू सेनेटाइजेशन कार्य के लिए दिया गया है।
विधायक के पौत्र विजय कुमार सिंह एवं प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने सैनिटाइजेशन मशीन सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय को भेंट की। विधायक दलवीर सिंह ने इस महामारी के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर गरीब व जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर है। जनता कोविड गाइड लाइन का पालन करें। इस अवसर पर जेडी डॉ. वीके सिंह, डॉ. जगमोहन शर्मा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन