फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी घर में नजरबंद

योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी घर में नजरबंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी घर में नजरबंद
अलीगढ़ में अपने आवास पर नजरबंद किए गए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महामारी नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक करने के लिए अलीगढ़ आगमन से ठीक पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य कांग्रेसियों को घर में नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक दिन पहले कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को महामारी नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित कर उनको नजर बंद करने की प्रक्रिया शुरू की। इस क्रम में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह उनके आवास पर नजर बंद कर दिया। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को ऑक्सीजन की कमी, दवाओं की किल्लत व महामारी नियंत्रण में सरकार की विफलता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके अलावा उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता ने भी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर उन को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। कुछ अन्य कांग्रेसियों को भी घर में नजरबंद किए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed