फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेसियों ने राफेल सौदे की सीबीआई जांच कराने की मांग की

कांग्रेसियों ने राफेल सौदे की सीबीआई जांच कराने की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि राफेल सौदे की सीबीआई द्वारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
क्योंकि फ्रांसीसी न्यूज़ एजेंसी के पोर्टल ने फ्रांस की एंटी करप्शन एजेंसी के माध्यम से खुलासा किया है कि रफेल जहाज के सौदे में 60 हजार करोड़ रुपए की दलाली भारतीय कंपनी के एजेंट को दी गई। क्या इतने बड़े खुलासे के बावजूद भी कोई शक की गुंजाइश है। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद इस खुलासे को झुठलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले भी कई बार राफेल सौदे में काफी बड़ी दलाली की बात कही थी। लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन
अब जबकि फ्रांस की न्यूज़ एजेंसी ने यह खुलासा कर दिया है तब भी इस मामले को सरकार नकार रही है । उन्होंने सरकार से मांग की कि अगर वह छोटे-छोटे मामलों में सीबीआई जांच करा सकती है तो इतने बड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से जांच कराने में क्यों कतरा रही है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed